Saurashtra Mail Schedule: ओखा–मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल दादर स्टेशन तक जाएगी
Saurashtra Mail Schedule: यह ट्रेन दादर और मुंबई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
राजकोट, 03 अप्रैल: Saurashtra Mail Schedule: यात्रियों की सुविधा और रेलवे अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से मुंबई सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 5 पर ट्रैक के पूर्ण नवीनीकरण (CTR) और नए सीमेंट कंक्रीट (CC) एप्रन निर्माण हेतु ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा।
राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार, इस कार्य के कारण ट्रेन संख्या 22946 ओखा–मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल को (Saurashtra Mail Schedule) दादर स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट (Short Terminate) किया जाएगा। यह ट्रेन दादर और मुंबई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
यह व्यवस्था 05 अप्रैल 2026 से लेकर अगली सूचना तक ट्रेन संख्या 22946 ओखा–मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल के लिए लागू रहेगी।
यह भी पढ़ें:- Rajkot RPF Achievement: RPF का बड़ा एक्शन – राजकोट में 103 अपराधी गिरफ्तार
दादर स्टेशन पर इस ट्रेन का आगमन समय पूर्व निर्धारित 04:15 बजे के स्थान पर संशोधित होकर 04:55 बजे रहेगा।
यात्री यात्रा से पूर्व ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।

