samagam

Youth Parliament Program: काशी में युवा संसद कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न

Youth Parliament Program: युवा संसद विचार-मंथन कार्यक्रम में लोकतान्त्रिक मूल्यों के प्रति छात्राओं की दिखी समझ

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 01 अप्रैल:
Youth Parliament Program: राजनीति विज्ञान विभाग, वसंत महिला महाविद्यालय में ‘युवा संसद विचार-मंथन-2026’ का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, समसामयिक मुद्दों के प्रति समझ एवं राजनीतिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा. प्राचार्या प्रो. अलका सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया. छात्राओं को युवा सांसद विचार की शुभकामनाएं देते हुये उन्होंने कहा कि, यह युवा सांसद नागरिकों विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक संस्कार का रोपण करेगी और उन्हें अपनी भावी भूमिका के लिए तैयार करेगी.

⏳ आज की खास डील – स्टॉक लिमिटेड!
🛍️ ₹99 से शुरू – अभी खरीदें
🚚 फ्री डिलीवरी | 💵 COD उपलब्ध | 🔄 आसान रिटर्न

अवसर पर अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्रम एवं पौधा प्रदान कर किया गया। प्रो. प्रीति सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए युवा संसद के इतिहास एवं उसकी महत्ता पर प्रकाश डाला।अतिथियों ने ‘मैत्रेयी मंथन’ ई-मैगज़ीन के चौथे अंक का विमोचन किया. डॉ. पुनीता पाठक ने निर्णायक मंडल के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ गोकर्ण , डॉ किरण सिंह तथा लेफ्टिनेंट डॉ. विभा सिंह का परिचय दिया.

अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गोकर्ण ने कहा कि युवा संसद जैसे मंच लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने छात्राओं को समसामयिक विषयों पर सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

युवा संसद सत्र में प्रमुख रूप से Middle East Crisis and Indian Responses, AI एवं ICT Governance (Digital Protection संदर्भ), US के साथ Tariff War एवं Trade Deal, नई शिक्षा नीति (NEP) का क्रियान्वयन एवं Higher Education Framework, तथा SDGs Vikshit Bharat@2047 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियो- समृद्धि सिन्हा, माही सिंह, श्रेया साक्षी, अनुश्री दास, नीलाक्षी दुबे, खुशी शुक्ला, निष्ठा राय, पूर्णिमा सेठ, सृष्टि नायक, चेतना श्री सहित अन्य छात्राओ ने प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए।

सत्र के उपरांत किरण सिंह ने अपने अवलोकन एवं टिप्पणी करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन एवं अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करते हैं। लेफ्टिनेंट डॉ. विभा ने अपने संबोधन में युवा संसद के विषयो पर संक्षिप्त एवं सारगर्भित टिप्पणी करते हुए प्रतिभागियों के तर्कों और प्रस्तुति का विश्लेषण किया।डॉ. मनीषा ने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुये धन्यवाद ज्ञापन किया।

यह भी पढ़ें:- Rajkot Railway Division revenue: राजकोट रेल मंडल का रिकॉर्ड – ₹2711 करोड़ का राजस्व हासिल

घोषित परिणामों के अनुसार विपक्ष श्रेणी में तृतीय स्थान पर अग्रिमा मिश्रा द्वितीय स्थान पर खुशी सैनी तथा प्रथम स्थान पर कुमारी मुस्कान रहीं। वहीं सत्तापक्ष श्रेणी में तृतीय स्थान भार्गवी भट्टाचार्य, द्वितीय स्थान चेतना श्री तथा प्रथम स्थान नंदिनी शर्मा ने प्राप्त किया। तन्वी ने युवा सांसद में अध्यक्ष के रूप में प्रतिभाग किया, एवं मंच संचालन आदिशा गोस्वामी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में आर्य महिला पीजी महाविद्यालय, वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, सनबीम विमेंस कॉलेज- वरुणा , सनबीम कॉलेज फॉर वूमेन – भगवानपुर, डी ए वी पीजी कॉलेज, यूपी कॉलेज एवम् वसंत महिला महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से सांसद के रूप में प्रतिभाग किया। आयोजक मंडल के रूप में राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. पुनीता पाठक, डॉ. मनीषा मिश्रा, डॉ. प्रतीक सिंह तथा डॉ. मुशिरा जावेद की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम में रीमा, सूर्यांशी, आयुषी, नंदनी, अनुश्रेया, ऋतिका रॉय, सौम्या पांडेय, शानवी सिंह एवं कृतिका सहित अन्य छात्राओं ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। तथा लगभग 150 छात्राओं ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। आयोजन छात्राओं को जागरूक, तार्किक एवं सक्रिय नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करने वाला सिद्ध हुआ.