vca

VDA Action: बकायेदारों के खिलाफ वाराणसी विकास प्राधिकरण ने उठाया सख्त कदम

VDA Action: वी डी ए सचिव डॉ वेद प्रकाश मिश्र के निर्देश पर संपत्ति विभाग ने, मानस मंदिर योजना और देवकी नंदन हवेली योजनांतर्गत दो दुकानों को किया सील

  • दोनों दुकानों पर किराये के मद मे 10 लाख रुपये से ज्यादा की बकाया धनराशि होने और नोटिशों का कोई जवाब नहीं देने के कारण हुई सील की कार्रवाई

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 04 फरवरी:
VDA Action: वाराणसी विकास प्राधिकरण ने बकायेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया. इसी कड़ी मे तुलसी मानस मंदिर योजना और देवकी नंदन हवेली योजनांतर्गत बने दो दुकानों को सील कर दिया. इन दोनों दुकानो पर कुराये के मद मे 10 लाख रुपये से ज्यादा की धनराशि बकाया है. इन दोनों दुकानदारो ने वी डी ए के द्वारा भुगतान हेतु, बार बार दिए जा रहे नोटिशों का कोई जवाब नहीं दिया. वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव डॉ वेद प्रकाश मिश्र द्वारा संपत्ति अनुभाग की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश के क्रम मे उक्त कार्रवाई की गई.

विदित है कि प्राधिकरण की तुलसी मानस मन्दिर योजना के अंतर्गत दुकान नंबर-04 प्रिया नाथ सिंह नाम से किराये पर आवंटित की गयी है. आवंटी द्वारा विगत कई वर्षो से किराया जमा नही किया जा रहा है l जिसके कारण माह फरवरी 2026 तक रु०9,99,036.00 (18% जी०एस०टी० अतिरिक्त) बकाया हो गया है एवं देवकी नंदन हवेली योजनांतर्गत दुकान नंबर-03 पी0के0 अग्रवाल नाम से किराये पर आवंटित की गयी है l आवंटी द्वारा विगत कई वर्षो से किराया जमा नही किया जा रहा है l

जिसके कारण माह फरवरी 2026 तक रु० 26,597.38 (18% जी०एस०टी० अतिरिक्त) बकाया हो गया है. आवंटी को किराये की बकाया धनराशि एवं विक्री मूल्य की धनराशि जमा किये जाने हेतु प्राधिकरण द्वारा विगत दो वर्षो मे एक दर्जन बार नोटिस दी गई. अन्तिम नोटिस 17 जुलाई.2025 को प्रेषित किया गया था, परन्तु आवंटी द्वारा वर्तमान तक किराये की बकाया धनराशि एवं विक्री मूल्य की धनराशि जमा नही की गयी है न ही प्राधिकरण में उपस्थित होकर कोई प्रतिउत्तर प्रस्तुत किया गया है l

यह भी पढ़ें:- Prof Rakesh Joshi: प्रो राकेश जोशी का सांस्कृतिक संवाद पर भावात्मक व्याख्यान

बुधवार को सचिव डॉ मिश्र ने संपत्ति अनुभाग की समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि उक्त दुकान को आज ही सील कराया जाए l सचिव के निर्देश के अनुपालन में संपत्ति अधिकरी आनन्द प्रकाश तिवारी, पटल सहायक प्रवेश यादव,अजय श्रीवस्तव व अतुल कुमार सिंह द्वारा मौके पर उपस्थित होकर दुकान नंबर-04 तुलसी मानस मन्दिर व दुकान नंबर-03 देवकी नन्दन हवेली को सील किया गया l आवंटी को किराये की बकाया धनराशि एवं विक्री मूल्य की धनराशी जमा किये जाने हेतु 15 दिन का समय दिया गया है यदि आवंटी द्वारा उक्त अवधि में भी बकाया धनराशि जमा नही की जाती है तो दूकान का आवंटन निरस्त करते हुए इ-ऑक्शन के माध्यम से विक्रय/नीलामी की कार्यवाही की जाएगी l

सचिव द्वारा समीक्षा बैठक में यह भी निर्देशित किया गया है कि ऐसे दुकानदार जो काफी लम्बे समय से बकाया धनराशि जमा नही कर रहे है , उनको अभियान चलाकर इस सप्ताह में सील कराना सुनिश्चित करें l ऐसी लगभग 8-10 दुकाने और चिन्हित की गयी हैं, जिनमे सीलिंग की कार्यवाही इस सप्ताह करायी जाएगी l

OB banner
देश की आवाज की खबरें फेसबुक पर पाने के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें